5320 मतों के अंतर से राम शिरोमणि बने सांसद
श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंडी समिति में शुरू हुई। पहले राउंड से ही गठबंधन दल के प्रत्याशी ने बढ़त बनाई जो अंतिम राउंड में जीत में बदल गई। गठबंधन दल के बसपा प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा ने 5320 मतों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी दद्?दन मिश्र को शिकस्त देकर पहली बार बसपा के खाते में जीत दर्ज की। गठबंधन को 441771 व भाजपा को 436451 वोट मिले। गठबंधन दल के प्रत्याशी को सबसे अधिक बढ़त श्रावस्ती व भिनगा विधानसभा से मिली। जबकि भाजपा के दद्?दन मिश्र को बलरामपुर के तीनों विधानसभा में शुरुआती दौर में बढ़त तो मिली लेकिन वह गठबंधन की बढ़त को कम नहीं कर सकी। मंडलायुक्त महेंद्र कुमार व पुलिस उपमहनिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र डॉ. राकेश सिंह ने मतगणनास्थल पहुंचकर जायजा लिया। प्रेक्षक संजय बंदोपाध्याय जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णा करुणेश उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।
बलरामपुर : श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंडी समिति में शुरू हुई। पहले राउंड से ही गठबंधन दल के प्रत्याशी ने बढ़त बनाई, जो अंतिम राउंड में जीत में बदल गई। गठबंधन दल के बसपा प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा ने 5320 मतों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्र को शिकस्त देकर पहली बार बसपा के खाते में जीत दर्ज की। गठबंधन को 441771 व भाजपा को 436451 वोट मिले।
गठबंधन दल के प्रत्याशी को सबसे अधिक बढ़त श्रावस्ती व भिनगा विधानसभा से मिली। जबकि भाजपा के दद्दन मिश्र को बलरामपुर के तीनों विधानसभा में शुरुआती दौर में बढ़त तो मिली, लेकिन वह गठबंधन की बढ़त को कम नहीं कर सकी। मंडलायुक्त महेंद्र कुमार व पुलिस उपमहनिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र डॉ. राकेश सिंह ने मतगणनास्थल पहुंचकर जायजा लिया। प्रेक्षक संजय बंदोपाध्याय, जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णा करुणेश, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।
विधानसभा वार मिले मत :
-गठबंधन दल के राम शिरोमणि वर्मा को तुलसीपुर में 75807, गैंसड़ी में 80337, बलरामपुर में 66699, भिनगा में 104681, श्रावस्ती में 113981 व डाक मत 266 मिले। जबकि भाजपा के दद्दन मिश्र को तुलसीपुर में 82510, गैंसड़ी में 73036, बलरामपुर में 95054, भिनगा में 86614, श्रावस्ती में 99014 व डाक मत 223 मिले। तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू को कुल 58042 मत मिले।