रोडवेज बस न चलने से डग्गामारों की चांदी
क्त्रश्रड्डस्त्र2ड्ड4ह्य ढ्डह्वह्य क्त्रश्रड्डस्त्र2ड्ड4ह्य ढ्डह्वह्य क्त्रश्रड्डस्त्र2ड्ड4ह्य ढ्डह्वह्य क्त्रश्रड्डस्त्र2ड्ड4ह्य ढ्डह्वह्य क्त्रश्रड्डस्त्र2ड्ड4ह्य ढ्डह्वह्य क्त्रश्रड्डस्त्र2ड्ड4ह्य ढ्डह्वह्य क्त्रश्रड्डस्त्र2ड्ड4ह्य ढ्डह्वह्य क्त्रश्रड्डस्त्र2ड्ड4ह्य ढ्डह्वह्य क्त्रश्रड्डस्त्र2ड्ड4ह्य ढ्डह्वह्य
बलरामपुर : बेलहा-गौरा मार्ग पर परिवहन निगम की बस संचालित न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों को गंतव्यों तक पहुंचने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। जो मुंहमांगा किराया वसूल करने के साथ ही क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर फर्राटा भर रहे हैं।
कनिकराम वर्मा, अनुराग सिंह, राकेश शुक्ल, राजकरन यादव, विद्यासागर ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग जिला व तहसील मुख्यालय का सफर करते हैं। परिवहन निगम की बस सेवा नसीब न होने से डग्गामार वाहनों का ही सहारा है। निजी वाहन संचालक क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर मनमाना किराया वसूल करते हैं। जिसे लेकर आए दिन यात्रियों व वाहन चालकों में नोकझोंक होती रहती है। बताया कि रोडवेज बसों के संचालन की मांग कई बार की गई, लेकिन अफसरों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।