फुटपाथ पर अतिक्रमण बना जाम का सबब
नजिससे राहगीरों को परेशान होना पड़ता है। स्थानीय निवासी रिजवान, प्रमित, राममनोहर ने बताया कि नाली के बाहर तक लोगों ने पक्का निर्माण कर रखा है। घर की चहारदीवारी मांग की है।
बलरामपुर :नहर बालागंज से गर्ल्स इंटर कॉलेज जाने वाली सड़क पर अतिक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। सड़क की पटरी पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। जिसके चलते इस मार्ग पर जाम लगा रहता है। चौराहे से सुआंव नाले तक सड़क सकरी हो गई है। इधर से गुजरने पर ट्रक व बड़े वाहन अक्सर फंस जाते हैं। जिससे राहगीरों को परेशान होना पड़ता है। स्थानीय निवासी रिजवान, प्रमित, राममनोहर ने बताया कि नाली के बाहर तक लोगों ने पक्का निर्माण कर रखा है। घर की चहारदीवारी भी बढ़ाकर बनाई गई है। सलमान व पप्पू ने बताया कि नहर बालागंज चौराहा से नाले तक अतिक्रमण हटाने का अभियान नहीं चला है। जिससे परेशानी बढ़ती जा रही है। लोगों ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।