गाजेबाजे के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन
बलरामपुर : गाजेबाजे के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन विधिविधान पूर्वक कुआनो नदी के कुसमौरा घ
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 11:25 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 11:25 PM (IST)
बलरामपुर : गाजेबाजे के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन विधिविधान पूर्वक कुआनो नदी के कुसमौरा घाट पर किया गया। कस्बा स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में स्थापित गणेश प्रतिमा को गणेश प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए विसर्जन जुलूस निकाला गया। जलूस में रमेश तिवारी, ज्ञानचंद सोनी,बहरैची प्रसाद गुप्त, दीपचंद जायवाल,राजकुमार गुप्त की अगुवाई में हनुमान गढ़ी मंदिर से सादुल्लाह नगर चौक बाजार,गूमा फातमाजोत,मुबारक मोड़, कस्बे का भ्रमण करते हुए विसर्जन जुलूस कुसमौरा घाट के पहुंचा। जहां विधिविधान पूर्वक गणेश प्रतिमा का विसर्जन हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें