जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा..
बलरामपुर : वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा देर रात चलती
बलरामपुर : वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा देर रात चलती रही। इसके बाद सभी पंडालों के पट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में गौरीसुत की जयकारों के साथ आरती-पूजन हुआ। नगर के झारखंडी मंदिर पर गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई। गैंसड़ी विधायक शैलेष ¨सह शैलू, वर्षकार ¨सह, कुलदीप ¨सह, रामगोपाल पांडेय ने भगवान की आरती की।
उतरौला संवादसूत्र के अनुसार प्रथम पूज्य देव की पूजा आराधना के लिए नगर और ग्रामीण इलाकों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। आकर्षक ढंग से बनी प्रतिमाएं और पंडालों की सजावट देखने के लिए लोग सभी पंडालों पर जाकर सिद्ध विनायक को मोदक और पुष्प अर्पित कर उनकी कृपा पाने की आराधना कर रहे हैं। मंदिरों के अलावा लोगों ने अपने घरों के सामने गजानन की मूर्तियां स्थापित की हैं। जहां प्रतिदिन सुबह शाम नगाड़ों, मंजीरों के बीच आरती की जाती है। गैंसड़ी संवादसूत्र के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमा रखकर गणपति बप्पा मोरया की पूजा अर्चना की। बीती रात कई स्थानों पर भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। देर रात तक भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे। बाजार में तीन स्थानों पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई है। अध्यक्ष विष्णु प्रसाद विश्वकर्मा, संजय सोनी, ¨प्रस वर्मा, सुनील कुमार, विश्वकर्मा, वेद प्रकाश, आशीष कसौधन, बरसाती लाल यादव समेत कई लोग मौजूद रहे। गौरा चौराहा संवादसूत्र के अनुसार क्षेत्र के भगवानपुर पिपरा गौरा में श्रद्धालुओं ने गणेश की प्रतिमा रख कर पूजन अर्चन किया। कमलेश तिवारी, सुखदेव, राजेश, अन्य बताया कि प्रति वर्ष यहां गणेश की पूजा की जाती है। भंडारा भी होता है। जिसमें दूरदराज के लोग प्रसाद ग्रहण करने के लिए आते हैं।