पांच दशक से हो रहा रामलीला का मंचन
बलरामपुर : राम लीला मंचन की अलग पहचान है। राम लीला का मंचन स्थानीय लोगों के द्वारा विगत 50
बलरामपुर : राम लीला मंचन की अलग पहचान है। राम लीला का मंचन स्थानीय लोगों के द्वारा विगत 50 वर्षो से किया जा रहा है। रामलीला 16 नवंबर तक चलेगा। राम लीला मैदान में दशहरा मनाया जाएगा। जिसमें रावण दहन होने के बाद शाम को रामराज गद्दी, राम भरत मिलाप के बाद कार्यक्रम का समापन होगा। रामलीला देखने वालों की प्रतिदिन भीड़ जुटती है। राम लीला कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र पटवा ने बताया कि रामलीला का आयोजन पूर्वंजों के द्वारा किया जा रहा था। रामलीला का शुभारंभ 50 वर्ष पूर्व बलवंत¨सह, रामरतन जायसवाल, रामदीन गुप्त, मोतीलाल गुप्त, घनश्याम अग्रवाल, मान बहादुर ¨सह ने नींव रखी थी। राम लीला को भव्य रूप देने के लिए रामलीला की पुरानी कमेटी को भंग कर सर्व सम्मति से नयी कमेटी बनाई गई। राजेन्द्र पटवा को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्त,उपाध्यक्ष लल्ला गुप्त,विनीत मोदनवाल,अशोक मोदनवाल ,सरोज चौरसिया,महामंत्री जितेंद्र चौरसिया,¨प्रस वर्मा,मंत्री पन्ना लाल सोनी, कोषाध्यक्ष दीपक जायसवाल, सगठनमंत्री अमरेश चौरसिया,व्यवस्थापक नन्द किशोर जायसवाल,सुरेश गुप्त,छब्बू चौरसिया, मीडिया प्रभारी आकाश कसौधन, संरक्षक विजय गुप्त,श्रवण जायसवाल,प्रेम चंद्र जायसवाल,रमेशमिश्र,चंद्रभान वर्मा,दीपक अग्रवाल ,बैजनाथ जायसवाल,प्रभुदयाल जायसवाल,सदस्य सुजीत चौरसिया ,विजय पटवा ,सोनू सोनी, सचिन सोनी,सुरेश सोनी को नई कमेटी में शामिल किया गया है।