राम के आदर्शों पर चले युवा पीढियां
बलरामपुर : स्थानीय बाजार में शुक्रवार से रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्र
बलरामपुर : स्थानीय बाजार में शुक्रवार से रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्याम कुमार जायसवाल ने मर्यादा पुरूषोत्तम की आरती कर रामलीला का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि नहीं कहा कि रामचंद्र की तरह संस्कारित बनने के लिए आने वाली पीढ़ी को उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है। इसके लिए बच्चों को शुरु से राम का पाठ पढ़ाया जाना चाहिए। शुक्रवार रात को रामलीला में रावण दरबार, विष्णु अवतार, रावण के राक्षसी सेना द्वारा संतों पर अत्याचार का मंचन किया गया। अशोक गुप्त ने रावण, दीपू जायसवाल ने विष्णु का मंचन किया। कमेटी अध्यक्ष रामू पटवा ने अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। प्रेमचंद्र जायसवाल, विजय गुप्त, जितेंद्र चौरसिया, दीपक अग्रवाल, सुरेश गुप्त, विनीत मोदनवाल का सहयोग रहा।