राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी बने अध्यक्ष
अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ।
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Oct 2020 09:47 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2020 05:09 AM (IST)
बलरामपुर : कलेक्ट्रेट बार संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी निर्वाचित हुए हैं। उप चुनाव अधिकारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि संघ के चुनाव में 362 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। इनमें से राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी को 168 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके प्रतिद्वंदी रहे रवींद्र प्रताप सिंह यादव को 135 मत मिले। उदय प्रताप सिंह तीसरे व गोपाल सिंह चौथे स्थान पर रहे। अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें