बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत, ठंड से आमजन बेहाल
इस दिन का तापमान अधिकतम 23 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। देर शाम हल्की बूंदाबांदी भी हुई।इस दिन का तापमान अधिकतम 23 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। देर शाम हल्की बूंदाबांदी भी हुई।इस दिन का तापमान अधिकतम 23 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। देर शाम हल्की बूंदाबांदी भी हुई।इस दिन का तापमान अधिकतम 23 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। देर शाम हल्की बूंदाबांदी भी हुई।इस दिन का तापमान अधिकतम 23 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। देर शाम हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
बलरामपुर : गुरुवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। दिन भर बदरी छाए रहने से लोगों में बारिश होने की आशंका बनी रही। सूर्य देव के दर्शन न देने से गलन बढ़ गई। लोग ठंड से बचने के लिए कान ढक कर ही घर से बाहर निकले। देरशाम बारिश शुरू हो गई। रुक-रुक कर हुई बारिश के चलते लोग छाता लेकर घरों से निकले। दिन का तापमान अधिकतम 23 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश होने से किसानों की धुकधुकी बढ़ गई है। सहालग का दौर होने से मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन पर भी असर पड़ा है। गेहूं को फायदा, सरसो का नुकसान
- गुरुवार को हुई बारिश का फसलों पर मिलाजुला असर रहा। किसान राजेश कुमार, नीरज, बब्लू, जितेंद्र कुमार व राकेश ने बताया कि बारिश का पानी गेहूं व गन्ना की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन इससे सरसो व आलू की फसल खराब होने का डर सताने लगा है। आलू में न भरने दे पानी
- जिला कृषि अधिकारी मंजीत कुमार का कहना है कि बारिश से फसलों को कोई विशेष नुकसान नहीं होने वाला है। किसान आलू की फसल के लिए सचेत रहे। नुकसान से बचने के लिए आलू की क्यारियों में जलभराव न होने दें।