मांगें पूरी न होने तक धरना देगा भाकियू
संवादसूत्र बलरामपुर भारतीय किसान यूनियन का कलेक्ट्रेट गेट पर धरना 11वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। संगठन के जिलाध्यक्ष हृदयराम वर्मा ने एडीएम अरुण कुमार शुक्ल को ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। कहाकि जनसुनवाई पोर्टल एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज की जाने वाली शिकायतों का कागज पर ही निस्तारण कर दिया जा रहा है। समस्याओं के निस्तारण की लिखित जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। जिले के 170 किसानों को वसूली की आरसी जारी की गई है। जिसे वापस लिया जाए।
संवादसूत्र, बलरामपुर :
भारतीय किसान यूनियन का कलेक्ट्रेट गेट पर धरना 11वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। संगठन के जिलाध्यक्ष हृदयराम वर्मा ने एडीएम अरुण कुमार शुक्ल को ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। कहाकि जनसुनवाई पोर्टल एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज की जाने वाली शिकायतों का कागज पर ही निस्तारण कर दिया जा रहा है। समस्याओं के निस्तारण की लिखित जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। जिले के 170 किसानों को वसूली की आरसी जारी की गई है। जिसे वापस लिया जाए। बेसहारा पशुओं से किसान परेशान हैं। खेत में लगी फसल जानवर चट कर जा रहे हैं। इससे निजात दिलाने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। कहाकि मांगों के समर्थन में सकारात्मक कार्रवाई न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। 14 मार्च को महापंचायत की चेतावनी दी है। राजू पाठक, दीनानाथ तिवारी, रामसूरत, श्यामराजी, अशोक कुलदीप, ईश्वरी सिंह, रमकला देवी, छेदी लाल, राजकुमार यादव, तारबाबू, मालिकराम यादव, देवी प्रसाद यादव, मीरादेवी, मझिला, साबित अली, रमपता देवी, मंगला देवी, नागेंद्र तिवारी व रामबरन शामिल रहे।