राम मंदिर निर्माण को एकजुट हो जाएं कार्यकर्ता
बलरामपुर : अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद की बैठक वीर विनय चौराहा के निकट स्थित हनुमानगढ़ी
बलरामपुर : अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद की बैठक वीर विनय चौराहा के निकट स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर सभागार में हुई। मुख्य अतिथि परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री व प्रचारक महावीर ने कार्यकर्ताओं से 21 अक्टूबर को अयोध्या पहुंचने का आह्वान किया। कहाकि जो राम का नहीं वो परिषद के किसी काम का नहीं है। राम कार्य के लिए 21 अक्टूबर को लखनऊ से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अयोध्या के लिए कूच करेंगे। जिले से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इसमें शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। कहाकि राम मंदिर अब नहीं बना तो कभी नहीं बनेगा। मंदिर निर्माण के लिए लोगों को एकजुट होकर प्रयास करना पड़ेगा। विभाग मंत्री कमलेश त्रिपाठी ने अंतरराष्ट्रीय परिषद के योजना की सराहना करते हुए इसमें बढ़चढ़ भाग लेने की बात कही। संगठन मंत्री इंद्रबली, संरक्षक हरिवंश ¨सह, जिलाध्यक्ष डॉ. तुलसीश दुबे, सेतुबंध त्रिपाठी व अंबरीष शुक्ल ने भी संबोधित किया। राष्ट्रीय महिला परिषद की जिलाध्यक्ष स्वर्णलता श्रीवास्तव, ¨पकी ¨सह, झूमा ¨सह, राष्ट्रीय बजरंगदल के अध्यक्ष रजत प्रकाश, अभिषेक कसेरा, मेवालाल वर्मा, देवमणि भारती, रमेश पांडेय, राजीव सोनी, पप्पू पांडेय, राम नरेश त्रिपाठी, विजय शुक्ल, अजय मिश्र, बृजेश, राहुल, कृष्णकांत, विजय ने जिले में हस्ताक्षर अभियान चलाया।