एक-एक पौधा लगाएं, पर्यावरण बचाएं
विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह ने नवीन दीवानी न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया
बलरामपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह ने दीवानी न्यायालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की सीख दी। कहाकि कोराना वैश्विक महामारी को पर्यावरण को हरा-भरा करके ही रोका जा सकता है। जिला जज ने न्यायिक अधिकारियों को पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आशीष पांडेय ने कहाकि वातावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए सभी को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। जंगल के अंधाधुंध कटान से वातावरण का तापमान लगातार बढ़ रहा है। इससे बचने के लिए हमें आस-पास हरियाली का वातावरण बनाना चाहिए। अपर जनपद न्यायाधीश रामसुनील सिंह, विजय कुमार आजाद, हरि प्रसाद गुप्त, सीजीएम प्रदीप सिंह, अपर सीजीएम श्रीपाल सिंह, न्यायालय प्रबंधक पीयूष मित्तल, मनोज यादव, मुकेश सिंह व राजेश गौड़ मौजूद रहे। उधर रमना पार्क व स्पोर्ट्स स्टेडियम में भी आरएसएस के कार्यकर्ता व खिलाड़ियों ने पौधारोपण किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी एमएच चौधरी, नागेंद्र गिरी, मुहम्मद इखलाक, शैलेंद्र कुमार, भानु प्रताप तिवारी, प्रभाकांत त्रिपाठी, रजत प्रकाश पांडेय मौजूद रहे।