Move to Jagran APP

नहीं बिक रहा धान, कैसे धीरज धरें किसान

अधिकारी किसानों को धैर्य रखने की सलाह दे रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 11:26 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 11:26 PM (IST)
नहीं बिक रहा धान, कैसे धीरज धरें किसान
नहीं बिक रहा धान, कैसे धीरज धरें किसान

बलरामपुर : लाख कोशिशों के बाद भी धान खरीद की स्थिति नहीं सुधर रही है। क्रय केंद्रों पर किसानों से बोरे की मांग की जाती है। टोकन न मिलने से किसान धान नहीं बेच पा रहे हैं। छोटे किसान लागत निकालने के लिए व्यापारियों के हाथों अपनी उपज बेचने को मजबूर हैं। अधिकारी किसानों को धैर्य धारण करने की नसीहत दे रहे हैं।

loksabha election banner

क्रय केंद्र मंडी समिति भगवतीगंज पर किसानों की भीड़ दिखी। धान लदी ट्रॉली खड़ी थी। तौल के लिए श्रमिक धान की सफाई कर रहे थे। टोकन नंबर की जानकारी करने वाले किसान केंद्र प्रभारी से जल्दी खरीद करने की विनती कर रहे थे। इसी बीच गोपालपुर के कामेश्वर ओझा ने आरोप लगाते हुए कहाकि उसका टोकन नंबर 23 है। उसके नंबर पर किसी दूसरे का 70 क्विंटल धान खरीद लिया गया है। फोन से किसान ने इसकी शिकायत खाद्य विपणन अधिकारी से की। उन्होंने मामला दिखवाने की बात कही। मदारा के राजन सिंह ने बताया कि बोरा देने के बाद भी बड़ी खतौनी पर 35 फीसद ही खरीद करने की बात कह रहे हैं। दस फीसद कटौती व 30 रुपये प्रति क्विंटल सफाई का मांग रहे हैं। अजबनगर के राघवेंद्र सिंह तौल कराने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। देवरिया रानीजोत के उदय प्रताप ने बताया कि उनका नंबर 383 पर है। कब बिकेगा पता नहीं। टेंगनहिया के रक्षाराम तिवारी ने बताया कि 357 नंबर मिला है। छोटे किसान हैं। दौड़ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विपणन सहायक राजाराम ने अब तक 77 किसानों से 219.80 क्विटल खरीद होने का दावा किया।

लक्ष्य के सापेक्ष चल रही खरीद :

- खाद्य विपणन अधिकारी नरेंद्र कुमार तिवारी का कहना है कि फरवरी तक खरीद होनी है। लक्ष्य के सापेक्ष खरीद की जा रही है। खेत में फसल की बोआई से लेकर मड़ाई तक चार माह इंतजार किसान कर लेता है, लेकिन केंद्र पर आते ही वह पहले तौल कराना चाहता है। किसान धीरज से काम लें। गन्ना क्रय केंद्र बंद होने से किसान परेशान

बलरामपुर : बिरदा लालनगर में लगा गन्ना क्रय केंद्र अचानक बंद हो जाने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। राम सागर, मोहम्मद सलीम, मनीराम, राम स्वारथ, हीरालाल, सूरज लाल ने बताया कि क्रय केंद्र पर 29 नवंबर से चार दिसंबर तक पर्ची जारी करने के बाद एक दिन तौल कर दो दिसंबर से खरीद बंद कर दी गई। मिल प्रशासन ने किसानों से मिल गेट पर गन्ना लाने को कहा है। इससे 14 गांव के किसानों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले दस वर्षों से चल रहे क्रय केंद्र को पूर्ववत चलाने की मांग पूर्व गन्ना चेयरमैन अतीक खां ने की है। गन्ना समिति सचिव शेषपाल सिंह का कहना है कि क्रय केंद्र के पास ओवरहेड बिजली के तारों की ऊंचाई काफी कम है। जिला गन्ना अधिकारी व एसडीओ के बीच वार्ता हुई है। तार ऊंचा करने के बाद तौल पहले की तरह कराई जाएगी जिन किसानों को पर्ची जारी हो गई है। वह गेट पर अपनी तौल करा सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.