राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले की सोनम ने दिलाया स्वर्ण
संवादसूत्र बलरामपुर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के चौथे दिन शनिवार को कई मुकाबले हुए। जिसमें विभिन्न आयु व भार वर्गों में देश-विदेश के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर स्वर्ण रजत व कांस्य पदक जीते। जिले के सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्रा सोनम आनंद ने अंडर-14 बालिका 41 किग्रा भार वर्ग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जिले की झोली में पहला स्वर्ण पदक डाला।
बलरामपुर : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के चौथे दिन शनिवार को कई मुकाबले हुए। जिसमें विभिन्न आयु व भार वर्गों में देश-विदेश के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीते। जिले के सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्रा सोनम आनंद ने अंडर-14 बालिका 41 किग्रा भार वर्ग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जिले की झोली में पहला स्वर्ण पदक डाला।
ताइक्वांडो महाकुंभ के चौथे दिन देश-विदेश के खिलाड़ी अपने कौशल के प्रदर्शन के लिए सुबह से ही उत्साहित दिखे। एरीना में पहुंचते ही खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया। खाड़ी देश कतर की टीम ने धमाकेदार प्रवेश करते हुए दो कांस्य पदक हासिल किए। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सह समन्वयक प्रशिक्षक जियाउल हशमत ने बताया कि अंडर-19 बालक 87 किग्रा भार वर्ग में कुमार दिव्यांश ने स्वर्ण व दीपक सिंह ने रजत पदक हासिल किया। चंद्रशेखर व संस्कार मधुर को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। अंडर-14 बालिक 78 किग्रा भार वर्ग में प्रणव पवार ने स्वर्ण व संयम ने रजत पदक झटका। निशांक मनोहर शेट्टी व भवानी एस मोहंता ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका 41 किग्रा भार वर्ग में जिले की सोनम आनंद ने स्वर्ण व दिल्ली की सिया मिश्रा ने रजत पदक हासिल किया। अर्चिका व रितिका को कांस्य पदक मिला। अंडर-17 बालिका 68 किग्रा से अधिक भार वर्ग में प्रवलिका कुस्तगी को स्वर्ण व सुहानी मल्होत्रा को रजत पदक मिला। निधि कुमारी व स्नेहा सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। आयोजन सचिव प्रधानाचार्य डॉ. नितिन शर्मा व मुख्य समन्वयक राजेश कुमार जायसवाल का विशेष योगदान रहा।
इनसेट :
महिला अभिभावक पर मुकदमा दर्ज : सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शुक्रवार को हुए विवाद के बाद एक प्रतिभागी की महिला अभिभावक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। नगर कोतवाल रामाश्रय राय ने बताया कि महिला कांस्टेबल अनामिका वर्मा की तहरीर पर दिल्ली निवासिनी शिवानी चौहान पत्नी विनोद कुमार पर मारपीट, अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।