Move to Jagran APP

गाजे-बाजे के साथ निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा

जिले के उतरौला व सादुल्लाहनगर में गुरुवार को गणपति प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु डीजे की धुन पर खूब थिरके।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 10:30 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 06:37 AM (IST)
गाजे-बाजे के साथ निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा

बलरामपुर : जिले के उतरौला व सादुल्लाहनगर में गुरुवार को गणपति प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु डीजे की धुन पर खूब थिरके। देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन, गणपत्ति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आना, घर में पधारो गजानन जी जैसे गीतों से वातावरण भक्तिमय रहा। गणेश प्रतिमाओं को कुआंनो नदी में विसर्जित किया गया।

loksabha election banner

उतरौला नगर में दस दिनों से चल रहे गणपति पूजन महोत्सव का समापन प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ। नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। सभी प्रतिमाएं ज्वाला महारानी मंदिर पर एकत्र हुईं। जहां से विसर्जन जुलूस मुख्य बाजार होते हुए राप्ती नदी रवाना हुआ। महेंद्र सिंह, अभिषेक गुप्त, हर्षित जायसवाल, रामप्रकाश गुप्त, रोहित राज, सुमित कश्यप, करन, बादल कश्यप, नीरज, सुरेश, आयुष शामिल रहे। सादुल्लानगर क्षेत्र के मनुवागढ़ में निकले विसर्जन जुलूस में श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। शोभायात्रा गांव के भ्रमण के बाद विसुही नदी के अमघटी घाट पर पहुंची। जहां विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। रामकरन कश्यप, दिनेश कुमार, बलबीर, राम प्रकाश, सीताराम, शेषराम, महेश कुमार शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे। इमामिया ट्रस्ट ने लगाए स्टॉल :

विसर्जन शोभायात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थलों पर इमामिया ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं को पेयजल, प्रसाद व भोजन के स्टाल लगाए गए थे। बस स्टैंड पर लगे स्टॉल में कोल्डड्रिक व पानी की बोतलें वितरित की गईं। ट्रस्ट के अध्यक्ष ऐमन रिजवी, अनीसुल हसन, कफील अब्बास, सलमान रिजवी, शबील रिजवी, समीर रिजवी समेत शिया समुदाय के लोगों ने स्टाल लगाकर मिसाल पेश की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.