रतजगा करते रहे ग्रामीण, नहीं दिखा तेंदुआ
एक दिन पूर्व गांव में तेंदुए दिखाई देने से ग्रामीण भयभीत है। ग्रामीणों ने गुरुवार रात भर हांका लगाते रहे। गांव के करीब गन्ने की फसल में तेंदुआ गायब हो गया। जिस कारण गांव वाले डरे हुए हैं।
बलरामपुर : क्षेत्र के ग्राम उदयपुर कोहरौड़ा में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। गांव में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीण भयभीत है। गुरुवार की रात हांका लगाते हुए ग्रामीणों ने रतजगा किया। बच्चे व महिलाएं तेंदुए के डर से घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। बरहवा रेंजर राकेश सिंह ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए मौके पर टीम तैनात कर दी गई है। अब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं गया है। वीर बहादुर व वन दारोगा ओम प्रकाश गांव में पेट्रोलिग कर रहे हैं। गांव वालों को सतर्क कर दिया गया है। ग्रामीणों को रात में अकेले निकलने के लिए मना कर दिया गया है। घरों के सामने उजाला रखने के साथ समूह में चलने के बारे में कहा गया है।