बलरामपुर में पशुशाला में घुसकर भैंस के बच्चे को खींच ले गया तेंदुआ, गांव में सहमे लोग
बलरामपुर के टेढ़ीप्रास गांव में एक तेंदुए ने पशुशाला में घुसकर भैंस के बच्चे को खींच लिया, जिससे उसकी मौत ...और पढ़ें
-1792335996376_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
तेंदुए ने पशुशाला से भैंस के बच्चे को खींच लिया।
ग्रामीणों के हांका लगाने पर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भागा।
वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी।
संवादसूत्र, हर्रैया सतघरवा (बलरामपुर)। टेढीप्रास गांव में तेंदुआ ने पशुशाला में घुसकर भैंस के बच्चे को खींच ले गया। इस घटना के बाद से ग्रामीण सहमे हैं। पशुपालक शाहजहां ने बताया कि शनिवार देर रात पशुशाला में बांधी भैंस के चिल्लाने की आवाज पर उठकर टार्च जलाकर देखा तो तेंदुआ भैंस के बच्चे खींच कर ले जा रहा था।
आवाज देने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के हांका लगाने पर तेंदुआ भैंस के बच्चे को छोड़कर धोबैनिया नाला के किनारे झाडियों में घुस गया। बैंस के बच्चे की मौत हो गई थी।
वन क्षेत्राधिकारी बरहवा बृजेश सिंह परमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर टीम गांव गई थी। टीम ने मौके पर तेंदुआ के पैरों के निशान की तलाश की। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें- 308 पहियों वाला बाहुबली ट्रक आते ही बलरामपुर में बिजली गुल और सड़कें हुईं जाम; 25 अक्टूबर तक पहुंचेगा लखीमपुर
