70 छात्रों को किया गया सम्मानित
बलरामपुर : नगर के गायत्री मंदिर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल 70 छात्रों को पुरस्
बलरामपुर : नगर के गायत्री मंदिर में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल 70 छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। मुख्य अतिथि एमएलके महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरबी श्रीवास्तव ने कहाकि जीवन में सफलता का आकलन परीक्षा के माध्यम से ही किया जा सकता है। बच्चों को परीक्षा से डरना नहीं चाहिए बल्कि उसमें सफलता हासिल करने के लिए लक्ष्य बनाकर तैयारी करनी चाहिए। सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि जिले के कई विद्यालयों में बीते दिनों भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में करीब 500 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। मुख्य अतिथि ने जनपद स्तरीय सूची में शामिल आरती वर्मा, इकरा खान, बुशरा सदफ, महिमा वर्मा, छवि तिवारी, रिमझिम त्रिपाठी, चित्रांशु तिवारी, पूर्णिमा यादव, ऋषभ यादव, प्रियेश कुमार, उत्सव ¨सह, अभिषेक जायसवाल, आशिक अली, प्रदीप जायसवाल, रेनू सोनी, शंभूशरण शुक्ला, रजनी जायसवाल व श्याम नंद मिश्र को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि राजीव रंजन, परीक्षा संयोजक गुलाब चंद भारती व सह संयोजक शिव कुमार कश्यप ने तहसील स्तर पर सफल छात्रों को सम्मानित किया। सूची में शामिल 70 छात्रों को सम्मानित किया गया है। राम अधार गुप्त, शिव प्रसाद वर्मा, सतीश चंद्र मिश्रा, जगदीश वर्मा व दिलीप श्रीवास्तव मौजूद रहे।