विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लीड:: नगर पंचायत बनने से गैंसड़ी के तरक्की का खुला रास्ता

By JagranEdited By:
Published: Tue, 19 Jul 2022 09:57 PM (IST)

व्यपारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई। - तीसरी नगर पंचायते होगी गैंसड़ी

लीड:: नगर पंचायत बनने से गैंसड़ी के तरक्की का खुला रास्ता
लीड:: नगर पंचायत बनने से गैंसड़ी के तरक्की का खुला रास्ता

लीड:: नगर पंचायत बनने से गैंसड़ी के तरक्की का खुला रास्ता

- एक-दूसरे मिठाई खिलाकर जताई खुशी, जिले में तीन हो गई नगर पंचायतें संवादसूत्र, गैंसड़ी (बलरामपुर) : गैंसडी को नगर पंचायत घोषित होने की जानकारी मिलते ही बाजार वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। अब तक जिले में तुलसीपुर व पचपेड़वा नगर पंचायत थी, लेकिन गैंसड़ी की घोषणा के बाद जिले में तीन नगर पंचायतें हो जाएंगी। 20 हजार से अधिक लोगों की बहु प्रतीक्षित मांग पूरी हुई है। व्यापारियों व भाजपा नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। नगर पंचायत बनने से समग्र विकास के साथ तरक्की का रास्ता भी खुलेगा। हो सकेगा। व्यापारी नेता सरदार परमजीत सिंह पम्मी, प्रिंस वर्मा, मोहम्मद सलीम, दीपक जायसवाल, सुरेश गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, रवि पांडेय, चंद्र शेखर शर्मा ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कर बधाई दी। डा. संतोष सिंह, डा इरशाद, सुनील कुमार वैद्य, गुड्डू शुक्ल ने इसके लिए पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू का आभार जताया। कस्बे में जुड़ेंगी 20 ग्राम पंचायतें गैंसड़ी को नगर पंचायत बनाने के मझौली, सुगाव, सिंहमुहानी, लठावर समेत 20 हजार की आबादी के लिए अन्य गांवों को जोड़ा गया है। यहां पर ब्लाक कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लठावर, आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र गैंसड़ी, पशु चिकित्सा केंद्र, रेलवे स्टेशन, ब्लाक संसाधन केंद्र, कोतवाली, किसान सेवा सहकारी समिति, राजकीय इंटर कालेज, मझौली कन्या इंटर कालेज, किसान इंटर कालेज सिहमुहानी, इंडेन बैंक, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक पहले से है। बढ़ेगी सुविधाएं : नगर पंचायत घोषित होने के बाद रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होने,पानी की तीन टंकियों से जलापूर्ति शुरू होने की उम्मीद जगी है। महिला डिग्री कालेज व अस्पताल में अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे मशीन लग जाने की आस लोग लगाए हैं। अभी गैंसड़ी ग्राम पंचायत है। लंबे समय से चल रहे संघर्ष का सुखद परिणाम: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अजीज खां ने बताया कि 2017 विधानसभा चुनाव में शैलेश कुमार सिंह शैलू ने इसे मुद्दा बनाया। उनके विधायक बनने के बाद 10 दिसंबर 2020 को अंतिम अधिसूचना जारी हुई। बाद में मझौली के संजय कुमार द्विवेदी ने आपत्ति दर्ज करा दी। तत्कालीन डीएम कृष्णा करुणेश ने आपत्ति का निस्तारण कराया। 16 अगस्त 2021 को पुनः शैलू सिंह ने जिलाधिकारी श्रुति ने 31 अगस्त 2021 को प्रमुख सचिव को पत्र लिखा। 11 जुलाई 2022 को फिर से पूर्व विधायक शैलेश सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपनी मांग रखी। मंगलवार को परिणाम आ गया। पचपेड़वा नगर पंचायत का सीमा विस्तार को भी मंजूरी मिली है। दूसरी तरफ अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष का कहना है कि नगर पंचायत का प्रस्ताव पूर्व में ही भेजा गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।