यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Balrampur: पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लखनऊ में 1.10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
पुलिस ने लखनऊ पहुंचकर पूर्व सरोजनीनगर के पुराना किला में अलायाह एवन्यू में स्थित फ्लैट नंबर 306 को कुर्क कर ...और पढ़ें

बलरामपुर, संवादसूत्र। जेल में निरुद्ध भू-माफिया पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सादुल्लाहनगर पुलिस टीम ने लखनऊ पहुंचकर पूर्व सरोजनीनगर के पुराना किला में अलायाह एवन्यू में स्थित फ्लैट नंबर 306 को कुर्क कर दिया। 1580 वर्गफीट, 146.840 वर्गमीटर फ्लैट की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ 10 लाख रुपये है। इसके पहले भी पूर्व विधायक की 115 करोड़ 87 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।
भू-माफिया घोषित हो चुके हैं पूर्व सपा विधायक
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि अहिरौली सादुल्लाहनगर निवासी पूर्व सपा विधायक पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वह भू-माफिया घोषित हो चुके हैं। थाना सादुल्लाहनगर के उपनिरीक्षक परमानंद चौहान को लखनऊ भेजा गया। वहां उन्होंने सहायक पुलिस आयुक्त अरविंद कुमार वर्मा, हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह व उपनिरीक्षक तौहीद अहमद के साथ मिलकर सरोजनीनगर के पुराना किला में तृतीय तल पर स्थित एक करोड़ 10 लाख रुपये के फ्लैट को कुर्क कर दिया है।
यह संपत्ति पूर्व सपा विधायक व उनके स्वजन ने अवैध रूप से अर्जित की थी। अब तक पूर्व सपा विधायक की 116 करोड़ 97 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।
Rampur News: पूर्व सांसद जयाप्रदा के खिलाफ सिपाही ने दी गवाही, आचार संहिता उल्लंघन का मामला
जेल में निरुद्ध हैं पूर्व विधयक
पूर्व सपा विधायक के विरुद्ध इटियाथोक गोंडा के हरैया झूमन गांव निवासी लेखपाल सुनील कुमार ने कूटरचित दस्तावेजों के सहारे सादुल्लाहनगर स्थित जमीनों को खतौनी में अपने नाम दर्ज कराने का आरोप लगाया था। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज पूर्व सपा विधायक को 17 जून को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार रवाना किया था। पूर्व विधायक के विरुद्ध 27 मुकदमे दर्ज हैं।
