विधायक गैंसड़ी ने किया पांच मार्गों का लोकार्पण
बलरामपुर गैसड़ी विधानसभा के विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने आज गैसड़ी विकासखंड परिसर में प्रांतीय खंड बलरामपुर द्वारा विधानसभा गैसड़ी में जो कार हुए हैं। उस का लोकार्पण किया 5 मार्गों का नव निर्माण कुल लंबाई 7 किलोमीटर लागत 3 करोड़ 30 लाख 17 मार्च का नवीनीकरण वह मरम्मत का कार्य जोकि साक्षर किलोमीटर लागत 7 करोड़
बलरामपुर : गैंसड़ी विधानसभा विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने शनिवार को गैंसड़ी विकासखंड परिसर में पांच मार्गों का लोकार्पण किया। कहा कि सात किलोमीटर सड़क पर तीन करोड़ 30 लाख खर्च कर निर्माण पूरा कराया गया है। नवीनीकरण व मरम्मत सात करोड़ 80 लाख रुपये से कार्य कराया जा चुका है। कहा कि विधानसभा क्षेत्र गैंसड़ी नेपाल की सीमा सटा है। जहां अधिकांश सड़कें कच्ची हैं। जिन्हें पक्की सड़कों में तब्दील करने की कवायद जोर शोर से हो रही है। शासन से 20 करोड़ रुपये की स्वीकृत मिलने वाली है। विधायक ने प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता से कहा कि जो भी कार्य होगा। उस पर सिलापट तत्काल लगाया जाए। सड़क निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टिकाऊ सड़कें बने, इसका अभियंता विशेष ध्यान रखें। गैंसड़ी के भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदंबा ठाकुर, हरीश मिश्र, दयाराम प्रजापति, परमजीत सिंह पम्मी, रामदीन वर्मा, रामसूरत मिश्र, राजेंद्र प्रसाद ओझा, हरिश्चंद्र, पप्पू, सहायक अभियंता केके मिश्र, अवर अभियंता सिद्धार्थ वर्मा, रवि यादव, रामनरेश गुप्त, दुर्गा प्रसाद मौजूद रहे।