अज्ञात कारणों से लगी आग में जला 35 बीघा गन्ना
संवादसूत्र गैंसड़ी (बलरामपुर) क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवरिया में अज्ञात कारणों से
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 10:09 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 10:09 PM (IST)
बलरामपुर :
क्षेत्र के भवरिया गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में 35 बीघा पेड़ी गन्ना जलकर राख हो गया। पीड़ित किसानों ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ गन्ना जलाने की तहरीर दी है। अग्निकांड में माखनराम, जमाल, शहजाद, मुहम्मद उमर, कल्लू, रामचंद्र, मुहम्मद सई, धर्मपाल, कुर्बान अली छोटके समेत 11 लोगों का करीब 35 बीघा गन्ना जल गया है। ग्रामीणों ने विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू से भी शिकायत दर्ज कराई है। उपनिरीक्षक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें