बेसहारा पशुओं से फसल हो रही चौपट, किसान निराश
क्षेत्र में बेसहारा पशुओं से किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। पशुओं के झुंड खेतों में लगी गेहूं, सरसों, मसूर, अरहर, गन्ना, सब्जी की फसल को खाने के साथ पैरों से रौंद डालते हैं। इससे आजिज किसानों ने सरसों व मसूर की खेती करने से मुंह मोड़ लिया है। भीषण ठंड में दिन-रात जाग कर खेतों की रखवाली करते हैं। ओमप्रकाश यादव, पप्पू श्रीवास्तव, विजय कुमार, ननके वर्मा व राजू ने बताया कि पलक झपकते ही पशुओं का झुंड खेतों में लगी फसल को चट कर जाते हैं। अजय तिवारी व हरीराम का कहना है कि पशुओं के झुंड से अब तक कई लोग चोटहिल हो चुके हैं। बावजूद इसके समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 14 न्याय पंचायतों में बेसहारा पशुओं का आश्रय स्थल बनाया जा रहा है। शीघ्र ही किसानों को बेसहारा पशुओं से निजात मिल जाएगी।
बलरामपुर : क्षेत्र में बेसहारा पशुओं से किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। पशुओं के झुंड खेतों में लगी गेहूं, सरसों, मसूर, अरहर, गन्ना, सब्जी की फसल को खाने के साथ पैरों से रौंद डालते हैं। इससे आजिज किसानों ने सरसों व मसूर की खेती करने से मुंह मोड़ लिया है। भीषण ठंड में रात को जाग कर खेतों की रखवाली करते हैं। ओमप्रकाश यादव, पप्पू श्रीवास्तव, विजय कुमार, ननके वर्मा व राजू ने बताया कि पलक झपकते ही पशुओं का झुंड खेतों में लगी फसल को चट कर जाते हैं। अजय तिवारी व हरीराम का कहना है कि पशुओं के झुंड से अब तक कई लोग चोटहिल हो चुके हैं। बावजूद इसके समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 14 न्याय पंचायतों में बेसहारा पशुओं का आश्रय स्थल बनाया जा रहा है। शीघ्र ही किसानों को बेसहारा पशुओं से निजात मिल जाएगी।