सेना के पराक्रम व पीएम के साहस का विश्व में बज रहा डंका
श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र ने केंद्र सरकार की योजनाओं व अपने कार्यों का बखान किया। कहाकि लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। किसी भी दिन तिथि की घोषणा हो सकती है। इसे देखते हुए भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। कहाकि सोशल मीडिया के इस युग को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दद्दन मिश्र एप दिया है। जिसे पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक गूगल प्ले स्टोर से अपलोड कर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस एप पर संसदीय क्षेत्र में किए गए
बलरामपुर :
श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र ने केंद्र सरकार की योजनाओं व अपने कार्यों का बखान किया। कहाकि लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। किसी भी दिन तिथि की घोषणा हो सकती है। इसे देखते हुए भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। कहाकि सोशल मीडिया के इस युग को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दद्दन मिश्र एप दिया है। जिसे पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक गूगल प्ले स्टोर से अपलोड कर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस एप पर संसदीय क्षेत्र में किए गए कार्यों व सांसद से सीधे संवाद भी कर सकते हैं। कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहस व सेना के पराक्रम का पूरे विश्व में डंका बज रहा है। विपक्षी उनके विदेश दौरे का मजाक उड़ा रहे थे। आज उनको जवाब मिल गया है। एयर सर्जिकल स्ट्राइक में सभी प्रमुख देश ने भारत का समर्थन किया।आशीष कुमार ने बताया कि एप के जरिए गांव में बैठा व्यक्ति अपनी समस्या भी बता सकता है। जिसका निस्तारण तत्काल किया जाएगा। कहाकि लोकसभा क्षेत्र में दो लाख स्वयं सेवक बनाने हैं। एक विधानसभा में 40 हजार स्वयं सेवक होंगे। मीडिया कर्मियों से वार्ता में सदर विधायक पल्टूराम, जिला महामंत्री अजय सिंह पिकू, डीपी सिंह व बृजेंद्र तिवारी मौजूद रहे।