डीआइजी ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों का लिया जायजा
संवादसूत्र बलरामपुर पुलिस उप महानिरीक्षक
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 10:33 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 10:33 PM (IST)
बलरामपुर :
पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र डॉ. राकेश सिंह ने जिले के हॉटस्पॉट क्षेत्र महराजगंज तराई ,हरैया व नेपाल सीमा से लगे गांवों का भ्रमण किया। डीआइजी ने कहाकि ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतें। शारीरिक दूरी का पालन करें। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए स्वयं सजग रहे। ग्रामीणों से बिना कार्य के घरों से बाहर न निकलने की अपील की। पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को पीपी किट का प्रयोग करने की हिदायत दी। लोगों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया। संबंधित पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें