बाजार में पहुंची नकली बर्तनों की खेप
बलरामपुर: धनतेरस व दीपावली के मद्देनजर बाजार में नकली बर्तनों की खेप पहुंच रही है। नामी गि
बलरामपुर: धनतेरस व दीपावली के मद्देनजर बाजार में नकली बर्तनों की खेप पहुंच रही है। नामी गिरामी कंपनियों के मोनोग्राम अंकित है। मंगलवार को एक कंपनी के नकली कुकर की बिक्री करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। विकासपुरी दिल्ली निवासी पंकज गुप्त ने दी गई तहरीर में कहा कि वह युनाइटेड प्रेशर कूकर की कंपनी का निदेशक है। उन्हें नगर में कंपनी के नाम पर बोगस क्वालिटी के प्रेशर कूकर बेचने की शिकायत मिली थी। ग्राहक बनकर उन्होंने आर्यनगर निवासी मनोज कुमार के यहां से कूकर खरीदा जो नकली था। उस पर उसकी कंपनी का मोनोग्राम भी लगा था। प्रभारी निरीक्षक एसके ¨सह ने बताया कि निदेशक की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ नकली मोनोग्राम बनाने, धोखाधड़ी करने समेत ट्रेड मार्क व कॉपी राइट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।