शुरू हुई धान खरीद, खाद्य विभाग ने की बोहनी
बलरामपुर :15 दिनों से धान खरीद केंद्रों पर छाया सन्नाटा गुरुवार को दूर हो गया। पहले दिन
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 10:13 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 10:13 PM (IST)
बलरामपुर :15 दिनों से धान खरीद केंद्रों पर छाया सन्नाटा गुरुवार को दूर हो गया। पहले दिन खाद्य विभाग ने तीन केंद्रों पर 110 ¨क्वटल धान खरीद कर बोहनी की। उधर पीसीएफ पर धान खरीद अभी नहीं शुरू हो सकी है। शुक्रवार से धान खरीद किए जाने का दावा किया जा रहा है। धान खरीद शुरू होने से किसानों के चेहरे पर मुस्कान दिखी है।
गुरुवार को नवीन सब्जी व गल्ला मंडी समिति परिसर स्थित खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विनय प्रताप ¨सह की मौजूदगी में धान खरीद शुरू हुई। बताया कि गैंड़ासबुजुर्ग व पचपेड़वा समेत तीनों केंद्रों पर 110 ¨क्वटल धान खरीद की गई। कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने से धान खरीद में तेजी आएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें