राप्ती नदी में युवक का उतराता मिला शव
बलरामपुर : शनिवार की भोर नगर कोतवाली क्षेत्र के राप्ती नदी स्थित सिसईघाट पर 35 वर्षीय युवक
बलरामपुर : शनिवार की भोर नगर कोतवाली क्षेत्र के राप्ती नदी स्थित सिसईघाट पर 35 वर्षीय युवक का शव उतराता मिला। जिसकी शिनाख्त गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी वरुण ¨सह उर्फ मंटू पुत्र अनिल कुमार ¨सह के रूप में हुई। युवक के गले को धारदार हथियार से रेता गया था। पुलिस की मानें तो मृतक को राप्ती पुल के ऊपर से नीचे गिराया गया था। उसकी पहचान छिपाने के इरादे से आरोपितों ने उसके कपड़े भी निकाल लिए थे। बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के देवीपाटन गांव निवासी बब्लू ¨सह ने दी गई तहरीर में कहा कि उसका रिश्तेदार वरुण ¨सह आठ नवंबर की रात से गायब था। वह वरुण के घर जा रहा था। तभी उसकी नजर पुल के नीचे पड़ी। वह रुककर नीचे गया। जहां उसने अपने रिश्तेदार को मृत अवस्था में देखा। उसने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि आठ नवंबर की रात से गायब था। उसकी अंतिम लोकेशन इटियाथोक थाना क्षेत्र के पास मिली। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था। वजीरगंज थाने में वरुण की गुमशुदगी दर्ज थी। नगर कोतवाल उपेंद्र राय ने बताया कि मृतक की शिनाख्त वरुण ¨सह के रूप में हुई है। जिसका मुकदमा वजीरगंज में दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद संबंधित थाने को भेज दी जाएगी।