आरोग्य सेतु एप भाया, 25 हजार ने अपनाया
कोरोना संक्रमण के खतरे की जानकारी अब घर बैठे मिल रही है। अरोग्य सेतु एप लोगों की मदद कर रहा है। इतना ही नहीं यह एप आपको कोरोना के बारे में बताएगा। आपको चिकित्सक से परामर्श लेने की जरूरत है या नहीं। एप में जहां कोरोना रिस्क की गणना कंप्यूटर विज्ञान की कृत्रिम बुद्धिमत्ता विधि से की जा रही है। अब तक जिले में करीब 25 हजार लोग इसे मोबाइल में डाउन लोड कर चुके हैं। अधिकारी इस एप को अपनाने के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं।
बलरामपुर :
कोरोना संक्रमण के खतरे की जानकारी अब घर बैठे मिल रही है। आरोग्य सेतु एप लोगों की मदद कर रहा है। इतना ही नहीं यह एप आपको कोरोना के बारे में बताएगा। आपको चिकित्सक से परामर्श लेने की जरूरत है या नहीं। एप में जहां कोरोना रिस्क की गणना कंप्यूटर विज्ञान की कृत्रिम बुद्धिमत्ता विधि से की जा रही है। अब तक जिले में करीब 25 हजार लोग इसे मोबाइल में डाउन लोड कर चुके हैं। अधिकारी इस एप को अपनाने के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं।
ऐसे सतर्क कर रहा एप :
आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करते समय मोबाइल का लोकेशन व ब्लूट्रूथ सक्रिय करना पड़ता है। जिसके आधार पर ट्रैवल हिस्ट्री पर भी नजर रखी जाती है। एप डाउनलोड होने के बाद व्यक्ति के स्वास्थ्य व विदेश यात्रा से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। जानकारी दर्ज करने पर सेहत का परिणाम सामने आता है। इसके बाद यदि आप किसी कोरोना आशंकित मरीज के संपर्क में आ जाते हैं। उस संक्रमित व्यक्ति ने भी अपने फोन में आरोग्य सेतु एप इंस्टाल किया है तो एप आपको नोटिफिकेशन के माध्यम से सतर्क कर देगा।
जिम्मेदार के बोल
-सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह का कहना है कि आरोग्य सेतु लोगों को कोरोना से सतर्क करने का अच्छा माध्यम है। अब तक जिले में 25 हजार लोग इसे अपना चुके हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि समय रहते व्यक्ति सतर्क होकर अपना परीक्षण करा सके। डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि सभी लोग इस एप से जुड़कर लाभ उठा सकते हैं।