सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने तोड़ा छठ व्रत
बलरामपुर : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिनों का महापर्व छठ पूजा बुधवार की सुबह खत्
बलरामपुर : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिनों का महापर्व छठ पूजा बुधवार की सुबह खत्म हो गई। 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद व्रतियों ने पारण किया। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सुबह से ही नगर के झारखंडी सरोवर, राप्ती नदी, कुआनों नदी व पोखरे पर महिलाओं की भीड़ रही। घाटों पर लोग छठी मइया के गीत गाते हुए पहुंचे। भगवान को अर्घ्य देने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया। सूर्य के उदय होने के पहले सभी जगहों पर व्रती फल और पूजन सामग्री लेकर भगवान सूर्य की ओर मुंह करके खड़े हो गए। इसके बाद जल और दूध से अर्घ्य दिया। छठ माता व सूर्य देवता से सुख -समृद्धि के लिए मंगल कामना की। झारखंडी मंदिर परिसर में बाबा बैजनाथ सेवा संघ के लोगों ने पूजन करने आए लोगों को जलपान की व्यवस्था की थी। सरोवर पर सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे।