भूमि पूजन से बिखरी खुशहाली, घर-घर मनी दीवाली
राम मंदिर के शिलापूजन पर मना दीपोत्सव दीपों से जगमगाया शक्तिपीठ देवीपाटन
बलरामपुर :रामनगरी अयोध्या में मंदिर निर्माण के भूमि पूजन को लेकर चारों तरफ उत्सव का माहौल था, तो छोटी काशी बलरामपुर भी उल्लास के रंग में रंगी रही। पूर्व में मंदिर निर्माण को गए कार सेवकों का जज्बा अपने उफान पर रहा। साथ ही घर-घर में इस पावन अवसर पर खुशियों के दीप जलाए गए। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं सभी उत्साह से लबरेज दिखे। खुशी मनाने के लिए जिले में हर कोई वही भव्य प्रकाश बिखेरने को बेताब रहा। चारों तरफ भगवान राम के जयकारे गूंजते रहे।
ऐतिहासिक पल के बने साक्षी :
-करीब 500 वर्ष बाद रामलला के मंदिर के भूमिपूजन के इंतजार की घड़ियां बुधवार को खत्म हुईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भूमिपूजन इतिहास के पन्नों में दर्ज होते ही जन समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई। सदियों पुराना इंतजार पूरा होने पर अवध के सभी जिलों में धूम रही। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में महंत मिथिलेश नाथ योगी के निर्देशन में दीपोत्सव मनाया गया। दीपों से जय श्रीराम की आकृति व सूर्यकुंड के चारों तरफ बिखरी दीपों की रोशनी से समूचा वातावरण प्रकाशमय हो उठा। महंत ने कहाकि हर तरफ राम नाम की गूंज है। आज प्रधानमंत्री के हाथों भूमि पूजन होने से ¨हदुओं का गौरव बढ़ा है। उधर नगर के श्री महादेव झारखंडी साईंनाथ दरबार में श्रीराम की स्तुति व विजय महामंत्र Xह्नह्वश्रह्ल;श्रीराम जय राम जय जय राम' की धुन पर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। साईंनाथ दरबार ट्रस्ट के एमडी धीरेंद्र प्रताप ¨सह धीरू की अगुवाई में मंदिर को दीपों से सजाया गया। धीरू ने कहाकि अयोध्या में मंदिर का शिलापूजन होने पर आसुरी मंशा का दमन हुआ है। आज महसूस हो रहा है कि जैसे भगवान एक बार फिर वनवास काटकर लौट रहे हैं।