रसोइयों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जताया विरोध
बहराइच: रविवार को रसोइयां संघर्ष समिति की बैठक शहर के महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय परिसर
बहराइच: रविवार को रसोइयां संघर्ष समिति की बैठक शहर के महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय परिसर में की गई। मानदेय बढ़ोत्तरी को लेकर सरकार के ढुलमुल नीति से नाराज रसोइयों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।
समिति के संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने रसोइयों का मानदेय 1000 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये करने को कहा था, लेकिन वर्तमान सरकार ने मामले को दबा दिया है। उन्होंने कहा कि 33 रुपये प्रतिदिन मानदेय पर रसोइयां सात घंटे काम कर रही हैं। जिलाध्यक्ष शकीला बेगम ने कहा कि रसोइयों का शोषण किया जा रहा है। इतने कम मानदेय पर परिवार की जीविका चलाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि विधवा रसोइयों को पद से न हटाने का मुद्दा उठाया। बैठक के बाद रसोइयां कलेक्ट्रेट पहुंच गई। रसोइयों ने डीएम माला श्रीवास्तव से मानदेय बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव शासन को भेजने की मांग किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट से आश्वासन मिलने पर वे लोग लौट गए। इस मौके पर कुसमा देवी, शिव कुमारी, मेराजुन, मंजू देवी, लक्ष्मी कुमारी, मीना देवी, खैरुननिशा, सीता देवी, राज कुमारी, रेनू कुमारी, सोना देवी, शांती ,माधुरी, ललिता समेत कई रसोइयां मौजूद रहीं।