विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीट-पीट कर युवक की हत्या, चार नामजद

By JagranEdited By:
Published: Sun, 23 Jun 2019 10:01 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jun 2019 06:33 AM (IST)

महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के अमरहवा गांव में शनिवार की रात दो पक्षों में हुई मारपीट में गंभीर चोट लगने से 35 वर्षीय अमरेंद्र की मौत हो गई है।

पीट-पीट कर युवक की हत्या, चार नामजद
पीट-पीट कर युवक की हत्या, चार नामजद

बलरामपुर :

थाना क्षेत्र के अमरहवा गांव में शनिवार की रात दो पक्षों में विवाद हो गया। लोगों की पिटाई से 35 वर्षीय अमरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई विमल की तहरीर पर पुलिस ने तीन भाई मुन्नालाल, मंसाराम व हरिराम के साथ भतीजे सुरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

विमल का आरोप है कि पड़ोसी हरीराम व उसकी मानसिक रूप से बीमार पत्नी गीता में अक्सर विवाद होता था। शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर गीता भाग कर उसके घर आ गई। थोड़ी देर बाद हरीराम व उसके भाई मुन्नालाल, मंसाराम व भतीजा सुरेश वहां पहुंच गए। पत्नी को घर में बुलाकर बैठाने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी। चारों ने मिलकर अमरेंद्र को जमकर पीटा। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। आनन-फानन में परिवारजन उसे इलाज के लिए तुलसीपुर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजितराम ने बताया कि एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।