बलरामपुर में उतरौला सीएचसी मार्ग का होगा कायाकल्प, 70 लाख रुपये से पांच मीटर चौड़ी बनेगी सड़क
उतरौला, बलरामपुर में एजी हाशमी महाविद्यालय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक की सड़क का 70 लाख रुपये की लागत से ...और पढ़ें
-1792060074414_m.webp)
HighLights
उतरौला सीएचसी मार्ग का 70 लाख से होगा चौड़ीकरण।
सड़क 3 मीटर से बढ़कर 5 मीटर से अधिक चौड़ी होगी।
मरीजों, छात्रों और आम जनता को आवागमन में मिलेगी सुविधा।
संवादसूत्र, उतरौला (बलरामपुर)। नगर में एजी हाशमी महाविद्यालय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होते हुए पुष्पांजलि गली तिराहा तक सड़क निर्माण की कवायद शुरू कर दी गई है। सड़क चौड़ी भी की जाएगी। इसके लिए नगरपालिका ने 70 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। करीब तीन मीटर चौड़ी सड़क को बढ़ाकर पांच मीटर से अधिक किया जाएगा।
दोनों तरफ की कच्ची पटरियों को शामिल कर नालियों तक पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इससे मरीजों, तीमारदारों, स्कूली बच्चों और अभिभावकों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
मुख्य स्वास्थ्य केंद्र और कई निजी स्कूलों तक पहुंचने का मुख्य रास्ता है। सड़क संकरी होने के कारण आमने-सामने वाहनों के आने पर जाम लग जाता है। खासकर स्कूलों में छुट्टी के समय और मरीजों की आवाजाही के दौरान लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी। सड़क चौड़ी होने से आवागमन सुगम होने और जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है। नगरवासी सत्येन्द्र गुप्त ने कहा कि सड़क चौड़ी होने से लोगों को राहत मिलेगी।
दीपक चौधरी ने बताया कि संकरी सड़क के कारण वाहनों के निकलने में दिक्कत होती है। असलम राइनी के मुताबिक, मार्ग का पक्का निर्माण होने से मरीजों और तीमारदारों को सुविधा मिलेगी। अभिषेक गुप्त ने कहा कि दोनों तरफ की कच्ची पटरियां पक्की होने से आवागमन आसान होगा।
चेयरमैन सविता गुप्त ने बताया कि नगरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण कराया जाएगा। 70 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के साथ दोनों तरफ की कच्ची पटरियों को पक्का कराया जाएगा। इससे सीएचसी आने वाले मरीजों और स्कूली बच्चों को आवागमन में राहत मिलेगी।
