विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलरामपुर चीनी मिल का का पेराई सत्र शुरू, 1.80 करोड़ क्विंटल गन्ना खरीद का लक्ष्य

Published: Mon, 16 Nov 2026 11:10 PM (IST)

बलरामपुर चीनी मिल का पेराई सत्र सोमवार को पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ, जिसमें 1.80 करोड़ क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है।

बलरामपुर चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ करते जनप्रतिनिधिगण।

बलरामपुर चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ करते जनप्रतिनिधिगण।

HighLights

  1. बलरामपुर चीनी मिल का पेराई सत्र सोमवार को शुरू हुआ।

  2. 1.80 करोड़ क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

  3. किसानों को साप्ताहिक गन्ना मूल्य भुगतान का आश्वासन दिया।

संवाद सूत्र, बलरामपुर। चीनी मिल बलरामपुर के पेराई सत्र का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ सोमवार को किया गया। इस दौरान क्रेन कैरियर पर हवन-पूजन किया गया। मुख्य यजमान अधिशासी अध्यक्ष केके बाजपेई ने पूजा-अर्चना एवं हवन किया। पंडित तिलकधारी पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन सम्पन्न करवाया।

अधिशासी अध्यक्ष ने बताया कि बलरामपुर चीनी मिल सदैव ही गन्ना कृषकों, गन्ना अधिकारी एवं कर्मचारियों के हित में कार्य करती है, और आगे भी करती रहेगी। कहा कि चीनी मिल गन्ना मूल्य भुगतान में भी हमेशा से अग्रणी रही है और आगे भी गन्ना मूल्य भुगतान त्वरित गति से करती रहेगी।

चालू वर्ष में एक करोड़ 80 लाख गन्ना पेराई का लक्ष्य है, और गन्ना मूल्य भुगतान साप्ताहिक किया जाएगा। चीनी मिल केन हेड संदीप कुमार सिंह ने गन्ना किसानों से साफ-सुथरा एवं ताजा गन्ना लाने की अपील की। बैलगाड़ी से गन्ना लेकर आए किसान के साथ बैलों एवं ट्राली की पूजा कर गन्ना तौल किया गया।

पिछले वर्ष सर्वाधिक गन्ना आपूर्ति करने वाले तीन किसानों सालिया बेगम, अब्दुल तवाब खां. गोपीनाथ का माला पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त, पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, पूर्व सांसद ददन मिश्र, पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह, चेयरमैन डॉ. धीरेंद्रप्रताप सिंह (धीरू), पयागपुर विधायक निशंक त्रिपाठी मौजूद रहे।

इनके अलावा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, चेयरमैन रणवीर सिंह उर्फ रन्नू, जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार समेत अन्य अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र, भेंटकर स्वागत किया गया। मौके पर मिल अधिकारी आशीष सिंह, श्रम-कल्याण अधिकारी एसपी सिंह, प्रबंधक (सिविल) संजीव कुमार मिश्र, प्रधान अधिकारी धर्मवीर सिंह मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।