यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'छेड़खानी' का झूठा आरोप और फिर 40 हजार की वसूली! यूपी में मिस्त्री के साथ सनसनीखेज वारदात
बलरामपुर में राजगीर मिस्त्री राजन राजभर को छेड़खानी के झूठे आरोप में फंसाकर 40 हजार रुपये वसूले गए। पुलिस ने ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, बलरामपुर। महाराजगंज तराई के पूरेबक्श धोकरा गांव में छेड़खानी का झूठा आरोप लगाकर राजगीर मिस्त्री राजन राजभर को बंधक बनाकर 40 हजार रुपये वसूलने वाले दो भाइयों समेत तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
राजन कुशीनगर जनपद के पडरौना कोतवाली अंतर्गत जंगल बकुलहा गांव का रहने वाला है। अभियुक्तों की पहचान पूरेबक्श धोकरा गांव निवासी मशीउल्ला, सुहेल व उसके भाई अनस के तौर पर हुई है।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि राजन राजभर पूरे बक्श धोकरा गांव में एक माह से रहकर राजगीर मिस्त्री का काम कर रहा है। बीते दो जुलाई को शाम चार बजे वह शौच के लिए गांव के बाहर गया था। उसी समय गांव की एक लड़की भी रास्ता पकड़कर जा रही थी।
तभी गांव निवासी मशीउल्ला, तौसीब, सुहेल, अनस व रिजवान वहां आ गए। पांचों मिलकर राजन के ऊपर छेड़खानी का झूठा आरोप लगाते हुए उसे मारने पीटने लगे। उसे बंधक बनाकर ढाई लाख रुपये की मांग की। डरा-धमका कर उसके भाई अनूप का मोबाइल नंबर ले लिया। मशीउल्ला ने सुहेल के मोबाइल से उसके भाई से उसे छोड़ने के लिए रुपये मांगे।
भाई अनूप ने मुंबई से 40 हजार रुपये आनलाइन भेज दिए। जान से मारने की धमकी देते हुए शेष दो लाख रुपये भी देने को कहा। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा। महाराजगंज तराई थाना पहुंचकर घटना की तहरीर दी। थानाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने मुकदमा दर्ज किया।
अभियुक्तों की तलाश के लिए टीम गठित की गई। शुक्रवार को पुलिस टीम ने शिवानगर प्राइमरी स्कूल के पास से मुख्य अभियुक्त मशीउल्ला, सुहेल व अनस को गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक दिग्विजय यादव, कांस्टेबल सुशील कुमार, कृष्णमोहन मिश्र, हामिद रजा शामिल रहे।
धन उगाही के लिए रची झूठी कहानी
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि गैर जनपद का राजगीर मिस्त्री होने के कारण राजन को झूठे मुकदमे में फंसाकर रुपये ऐंठने का षड़यंत्र रचा था। वह जैसे शौच के लिए गांव के बाहर गया, सभी छिपकर उसके पीछे लग गए।
उसी समय उनकी बिरादरी की एक लड़की रास्ते से जा रही थी। इस पर सभी ने लड़की को छेड़ने का उलाहना देते हुए दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।