विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरेली के आढ़ती जैतापुर में खरीद रहे धान

By JagranEdited By:
Published: Thu, 11 Nov 2021 09:43 PM (IST)

सरकारी क्रय केंद्र न होने से 1300 रुपये प्रति क्विंटल में बिक रहा धन शिकायत के

बरेली के आढ़ती जैतापुर में खरीद रहे धान
बरेली के आढ़ती जैतापुर में खरीद रहे धान

बलरामपुर:

जैतापुर में इस बार सरकारी धान क्रय केंद्र नहीं है। इसलिए किसान अपनी उपज आढ़ती के हाथों बेचने को मजबूर हैं। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के गांवों में बरेली के आढ़ती धान की खरीद 1300 रुपये प्रति क्विंटल में कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जैतापुर क्रय केंद्र खुलवाने की मांग की है।

खाद्य विपणन विभाग ने गैंसड़ी जैतापुर के नाम से क्रय केंद्र सींगनाथ गांव में खोला है। जैतापुर व आसपास गांव के कृषकों को समर्थन मूल्य योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सुखदेव प्रसाद, संतराम, राकेश कुमार, संग्राम, राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि बरेली के आढ़ती गांव-गांव पहुंच रहे हैं। किसानों से नगद धान की खरीद कर रहे हैं। क्रय केंद्र दूर होने के कारण कृषक आढ़ती को आसानी से अपनी उपज बेच दे रहे हैं। प्रतिदिन ट्रकों से धान बरेली जाता है। हर साल पिपरा, जैतापुर, पकड़ी व कठेर में क्रय केंद्र खोला जाता था। इस बार नहीं है। अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी।

कंट्रोल रूम पर करें शिकायत :

- जिला खाद्य विपणन अधिकारी नरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि किसानों की सुविधा व समस्याओं के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम का नंबर 9473835266 है। सार्वजनिक अवकाश व रविवार को छोड़ कर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक संचालित रहेगा। किसान शिकायत व सुझाव दे सकते हैं।

नोडल अधिकारी करेंगे निगरानी:

अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष का कहना है कि किसान क्रय केंद्र पर ही अपनी उपज बेचें। समस्त एसडीएम को खरीद केंद्रों पर नोडल अधिकारियों की तैनाती का निर्देश दिया गया है, जो केंद्र प्रभारियों से समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। इसमें राजस्व, कृषि, पंचायत समेत अन्य विभागों के स्थानीय अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।