विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुठभेड़ में गोवध के चार आरोपित गिरफ्तार

By JagranEdited By:
Published: Sun, 13 Mar 2022 09:17 PM (IST)

जासं बलरामपुर गोवध करने वाले चार आरोपितों को उतरौला कोतवाली की पुलिस ने रविवार

मुठभेड़ में गोवध के चार आरोपित गिरफ्तार
मुठभेड़ में गोवध के चार आरोपित गिरफ्तार

जासं, बलरामपुर :

गोवध करने वाले चार आरोपितों को उतरौला कोतवाली की पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ में नहर के पास से गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस टीम पर फायर झोंकने वाला आरोपित जीशान के बाएं पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस की गोली से घायल जीशान का संयुक्त जिला चिकित्सालय में उपचार किया गया।

प्रतिबंधित पशु का वध करने का मामला उतरौला कोतवाली की पुलिस ने शनिवार को किया था दर्ज:

बता दें कि प्रतिबंधित पशु का वध करने का मामला उतरौला कोतवाली की पुलिस ने शनिवार को दर्ज किया था। घटना के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने क्षेत्राधिकारी उदयराज सिंह व प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह की अगुवाई में टीम गठित की। अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर ने आरोपितों के भागने की सूचना दी थी। उसी के आधार पर प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ पाला नहर पुलिया के पास पहुंचे तो जीशान ने टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायर किया जिसमें जीशान घायल हो गया। इसके बाद टीम ने जीशान, अहमदरजा, अशफाक व मकसूद को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपित मुहल्ला रफीनगर उतरौला के निवासी हैं। इनके पास से एक अवैध तमंचा 32 बोर, एक जिदा कारतूस व एक खोखा बरामद किया गया है। घायल आरोपित जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती किया गया। सभी को न्यायालय रवाना किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शंभू सिंह, अखिलेश कुमार पांडेय, आरक्षी सुरेंद्र मौर्य, जाबिर खां, रत्नेश कुमार, जय किशन शामिल रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।