Move to Jagran APP

60 दिन बाद महिला प्रधान ने तोड़ा दम, हमले का नहीं राजफाश

सदर ब्लाक के सिरिया गांव निवासिनी महिला प्रधान फूल कुंवरि की जानलेवा हमले के

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 09:25 PM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 09:25 PM (IST)
60 दिन बाद महिला प्रधान ने तोड़ा दम, हमले का नहीं राजफाश
60 दिन बाद महिला प्रधान ने तोड़ा दम, हमले का नहीं राजफाश

बलरामपुर :

loksabha election banner

सदर ब्लाक के सिरिया गांव निवासिनी महिला प्रधान फूल कुंवरि की जानलेवा हमले के 60 दिन बाद मौत हो गई। लखनऊ ट्रामा सेंटर से लौटने के बाद महिला प्रधान का इलाज बहराइच में चल रहा था। इसके बाद स्वजन उसे घर ले आए थे। दो माह से जिदगी-मौत के बीच झूल रही फूलकुंवरि ने सोमवार को दम तोड़ दिया। दो माह बाद भी हमलावरों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी। इससे खाकी की कार्यशैली पर अंगुलियां उठने लगीं हैं। प्रधान पर हमला किसने और क्यों किया, इसकी तह तक जाने में पुलिस को पसीने छूट रहे हैं। -सदर ब्लाक के सिरिया गांव निवासिनी फूल कुंवरि एक गरीब परिवार की अनुसूचित जाति की महिला थी। फूस के मड़हे में रहते हुए जब उसने प्रधानी का चुनाव जीता तो परिवार के दिन बहुरने की उम्मीद जगी थी। प्रधानी उसे रास न आई और उसकी जान आफत में पड़ गई। एक अक्टूबर को आधी रात स्वजन की मौजूदगी में उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया। सिर के आरपार सुराख हो गया, लेकिन बगल में सो रहे पति व बेटी को भनक न लगी। हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ में भर्ती किया गया। कुछ सुधार होने के बाद बहराइच में इलाज कराया गया। इसके बाद उसे घर ले आया गया था। फूलकुंवरि के पति रामसागर का कहना है कि उसकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है। फिर किसने इतनी सफाई से घर में घुसकर फूलकुंवरि पर प्राणघातक हमला कर दिया, यह समझ से परे है।

जल्द गिरफ्तार होगा हमलावर :

-नगर कोतवाल संजय कुमार दुबे का कहना है कि छानबीन की जा रही है। महिला प्रधान पर हमला करने वालों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.