मेहनत पर नहीं फिरेगा पानी, बलरामपुर में फसल क्षतिपूर्ति पाना हुआ आसान; 31 अगस्त तक होगा बीमा
बलरामपुर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान 31 अगस्त तक धान, मक्का और बाजरा का बीमा करा सकते ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
31 अगस्त तक धान, मक्का, बाजरा का बीमा कराएं।
प्राकृतिक आपदाओं से फसल क्षतिपूर्ति के लिए योजना उपलब्ध।
फसल खराब होने पर 72 घंटे में बीमा कंपनी को सूचना दें।
संवादसूत्र जागरण, बलरामपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्राकृतिक आपदा, कीट, बीमारी, ओलावृष्टि, बाढ़, सूखा, भूस्खलन, चक्रवात से फसल खराब होने पर किसानों को क्षतिपूर्ति मिलती है। किसान क्रेडिट कार्ड लेने वाले यानि ऋणी किसान 31 अगस्त तक धान, मक्का व बाजरा का बीमा करा सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार ने बताया कि फसल बीमा योजना के तहत अगल -अगल फसलों के प्रीमियम दर निर्धारित है।
इसमें धान का 1644 रुपये प्रति हेक्टेयर,मक्का 7500,बाजरा 2500 रुपये प्रति हेक्टेयर है। किसान नजदीकी बैंक, कामन सर्विस सेंटर या बीमा कंपनी की वेबसाइट से बीमा करा सकते हैं। बताया कि यदि फसल खराब होती है तो उसकी सूचना 72 घंटे के अंदर बीमा कंपनी को देनी होगी, 14 दिन के अंदर लेखपाल से सर्वे कराना होगा। दावा मिलने के सात दिन के भीतर बैंक खाते में धनराशि प्राप्त हो जाएगी।
