विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM कंपोजिट स्कूल शैक्षिक विकास के लिए अहम कदम, 25 करोड़ से बन रहे विद्यालय से मिलेगी आधुनिक शिक्षा

Published: Thu, 05 Feb 2026 03:39 PM (IST)

उतरौला, बलरामपुर में 25 करोड़ रुपये की लागत से मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का निर्माण हो रहा है। यह विद्यालय प्री-प्राइमरी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 25 करोड़ की लागत से बन रहा मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय

  2. प्री-प्राइमरी से 12वीं तक आधुनिक शिक्षा मिलेगी

  3. स्मार्ट क्लासरूम, प्रयोगशालाएं, कौशल विकास केंद्र जैसी सुविधाएं

संवादसूत्र, उतरौला (बलरामपुर)। नार्मल स्कूल परिसर में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय क्षेत्र के शैक्षिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस विद्यालय का उद्देश्य पिछड़े और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।

विद्यालय में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की पढ़ाई एक ही परिसर में होगी। इससे बच्चों को प्रारंभिक से उच्च शिक्षा तक निरंतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा। योजना के तहत बच्चों के शैक्षणिक के साथ सर्वांगीण विकास पर है। विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान व कंप्यूटर प्रयोगशाला, डिजिटल लाइब्रेरी, खेल मैदान, मिनी स्टेडियम, कौशल विकास केंद्र, वाई-फाई कनेक्टिविटी और सीसी कैमरा से सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

तकनीकी दक्षता का भी मिलेगा अवसर

इससे विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ खेल और कौशल विकास केंद्र के जरिए तकनीकी दक्षता का भी अवसर मिलेगा। विधायक रामप्रताप वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय की स्थापना का उद्देश्य पिछड़े क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षिक अवसर देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।

यह भी पढ़ें- कभी वेस्पा स्कूटर फैक्ट्री से थी जिले की पहचान, अब UPSIDA 95 एकड़ में डेवलप करेगा इंडस्ट्रियल एरिया

बताया कि सरकार चाहती है कि उतरौला जैसे क्षेत्रों के बच्चे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर आगे चलकर शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना सकें। यह विद्यालय सरकार की दूरदर्शी शिक्षा नीति का परिणाम है।

क्या बोले पूर्व शिक्षक नेता?

पूर्व शिक्षक नेता देवता प्रसाद तिवारी ने कहा कि कभी नार्मल स्कूल परिसर में मंडल का पहला शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र हुआ करता था, जिससे यह परिसर शिक्षा के क्षेत्र में विशेष पहचान रखता था। कहा कि सरकार ने एक बार फिर दीर्घकालिक योजना के तहत यहां मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कराकर परिसर का खोया हुआ गौरव लौटाने का कार्य किया है, जिसका लाभ आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा। स्थानीय निवासी कृष्ण कुमार गुप्त ने कहा कि इससे क्षेत्र के बच्चों को अपने ही इलाके में बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा।