विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी चुनाव को लेकर 36 एसआई अधिकारियों का ट्रांसफर, बलरामपुर एसपी ने जारी किया आदेश

Published: Fri, 13 Nov 2026 08:28 PM (GMT+05:30)

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 36 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है।

यह फेरबदल सुनिश्चित करने के लिए किया गया है कि पिछले चुनावों में एक ही स्थान पर तैनात रहे एसआई को दूसरी विधानसभाओं में भेजा जाए।

यह फेरबदल सुनिश्चित करने के लिए किया गया है कि पिछले चुनावों में एक ही स्थान पर तैनात रहे एसआई को दूसरी विधानसभाओं में भेजा जाए।

HighLights

  1. पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने किए स्थानांतरण।

  2. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 36 उपनिरीक्षकों का फेरबदल।

  3. पूर्व में तैनात एसआई को दूसरे क्षेत्रों में भेजा।

जागरण संवाददाता, बलरामपुर। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने 36 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। इसमें पूर्व में हुए विधानसभा व लोकसभा चुनावों में संबंधित थानों में तैनात रहे एसआइ को दूसरी विधानसभाओं के थानों व चौकियों में भेजा गया है।

एसपी ने बताया कि कोतवाली नगर से उप निरीक्षक सूर्या प्रकाश शर्मा को ललिया, पीपल तिराहा चौकी से उपनिरीक्षक प्रीति वर्मा को तुलसीपुर, कोतवाली नगर से सोनम देवी को महाराजगंज तराई, कोतवाली देहात से सुनील कुमार यादव और उदयभान सिंह को महाराजगंज तराई भेजा गया है। कोतवाली देहात से नवनीत सिंह को बक्सरिया चौकी, राहुल कुमार भारती को कोतवाली उतरौला, आकांक्षा तिवारी को श्रीदत्तगंज और रमाकांत त्रिपाठी को नयानगर चौकी रेहराबाजार भेजा गया है।

इसी तरह गौरा चौराहा की जैतापुर चौकी से श्रवण चंद्र को कोतवाली देहात, गौरा चौराहा से दिग्विजय यादव को कोतवाली देहात, फुल्लर प्रसाद को कोतवाली नगर, रमेश चंद्र उपाध्याय को पचपेड़वा और ललिया से मूलचंद्र राम को गैंड़ासबुजुर्ग स्थानांतरित किया गया है। ललिया से राजेश चंद्र को कस्बा चौकी गैंड़ासबुजुर्ग, नंदकेश तिवारी को पचपेड़वा, शर्मिला वर्मा को कोतवाली उतरौला और विनीत कुमार सिंह को श्रीदत्तगंज से गैंड़ासबुजुर्ग भेजा गया है। हरैया से प्रभात पाल को कोतवाली देहात, कैलाश प्रसाद को कोतवाली गैसड़ी, महराजगंज तराई से राजेंद्र यादव को कोतवाली नगर, जितेंद्र बहादुर और सचायिका वर्मा को सादुल्लाहनगर भेजा गया है।

कोतवाली जरवा से उपनिरीक्षक रिंकी गुप्ता को भी सादुल्लाहनगर तैनाती मिली है। उतरौला से हीरालाल को महिला थाना, श्रीदत्तगंज से मिथलेश कुमार को गैंड़ासबुजुर्ग और राम प्रवेश द्विवेदी को कोतवाली गैंसड़ी स्थानांतरित किया गया। गैंड़ासबुजुर्ग से शुभम कुमार यादव को हरैया, रेहरा बाजार से राहुल कुमार यादव को कोतवाली देहात, बढ़या फरीद खां चौकी से अनूप कुमार सिंह को जैतापुर चौकी, नयानगर चौकी से अर्जुन सिंह को मथुरा बाजार, सादुल्लाहनगर से दुर्गेश तिवारी को पीपल तिराहा चौकी और बक्सरिया चौकी से बृजेश गुप्त को जेल चौकी भेजा गया है।

कस्बा गैंड़ासबुजुर्ग से अनिल यादव को रेहराबाजार एवं तेजल पटेल को सादुल्लानगर से कोतवाली देहात स्थानांतरित किया है। उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव का वाचक-अपर पुलिस अधीक्षक पद से बढ़या फरीद खां चौकी किया गया स्थानांतरण निरस्त कर कोतवाली देहात में तैनात किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।