Move to Jagran APP

पुलिस से कांग्रेसियों की धक्का-मुक्की, 65 गिरफ्तार

जिलाध्यक्ष के आवास पर सुबह ही पहुंच गई पुलिस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी की रिहाई की मांग पर अड़े कांग्रेसी

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Oct 2021 10:29 PM (IST)Updated: Wed, 06 Oct 2021 10:29 PM (IST)
पुलिस से कांग्रेसियों की धक्का-मुक्की, 65 गिरफ्तार

बलरामपुर: लखीमपुर घटना में मारे गए किसानों के स्वजन से मिलने की अनुमति और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस मुस्तैद रही। जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह को उनके सिविल लाइन स्थित आवास में ही कैद करने के लिए कोतवाली नगर की पुलिस सुबह ही पहुंच गई। पुलिस की घेराबंदी की खबर मिलते ही कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के आवास पर एकत्र हो गए।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष पैदल जुलूस निकालकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की बात पर अड़ गए। सरकार के विरोध में कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने लगे। पुलिस कांग्रेसियों को सड़क पर आने से रोकने लगी। कार्यकर्ताओं को रोकने के प्रयास में पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस कांग्रेसियों को कैदी वाहन पर बिठाकर कोतवाली नगर ले आई।

जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि लखीमपुर में निर्दोष किसानों को गृह राज्य मंत्री के बेटे ने वाहन से रौंद दिया। उनके स्वजन से मिलने जा रहीं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी को सीतापुर में पुलिस ने जबरन गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेसियों को किसानों के स्वजन से मिलने नहीं जाने दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में और लखीमपुर में मारे गए किसानों से मिलने नहीं गए। इसलिए कांग्रेसियों को जाने से रोका जा रहा है। किसानों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस सड़क पर संघर्ष जारी रखेगी। सरकार पुलिस का सहारा लेकर विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है।

राज बहादुर यादव, डा. पंकज गुप्ता, अख्तर हुसैन, मोहसिन, डा. इश्तियाक, डा. हामिद बलरामपुरी, विनय मिश्र, इबरार अहमद, हेमा पांडेय, पूनम तिवारी, शाहिद हसन, अवधपाल सिंह, पवन सिंह, शीलू सिंह आदि को पुलिस थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे ने बताया कि 65 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी रिहाई की प्रक्रिया चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.