एआरटीओ के सत्यापन में बदहाल मिला शौचालय
बलरामपुर : उप संभागीय परिवहन अधिकारी फरीदउद्दीन ने शुक्रवार को ओडीएफ घोषित गांवों क
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 09:49 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 09:49 PM (IST)
बलरामपुर : उप संभागीय परिवहन अधिकारी फरीदउद्दीन ने शुक्रवार को ओडीएफ घोषित गांवों का निरीक्षण किया। जिसमें उन्हें एक स्कूल का शौचालय बदहाल मिला। प्राथमिक विदयालय भकसिनिया के निरीक्षण में शौचालय निष्प्रयोज्य मिला। स्कूल भवन भी बदहाल दिखा। भवन की रंगाई-पुताई भी नहीं हुई थी। प्राथमिक विद्यालय बिथरिया परसपुर में शौचालय तो ठीक मिला, लेकिन उसमें टाइल्स नहीं लगाई गई थी। इसी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय का भवन चमचमाता मिला, लेकिन यहां भी शौचालय में टाइल्स नहीं लगी थी। एआरटीओ ने गांव में भ्रमण कर शौचालय की स्थिति देखी। बताया कि एक स्कूल का शौचालय बदहाल मिला जबकि दो शौचालय अपेक्षाकृत ठीक दिखे। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें