Move to Jagran APP

पुलिस से नोकझोंक के बाद कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी

जनसंदेश यात्रा निकालने से रोकने पर भड़के कार्यकर्ता धरने पर बैठ किया सरकार का विरोध

By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Dec 2020 10:16 PM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2020 10:16 PM (IST)
पुलिस से नोकझोंक के बाद कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी
पुलिस से नोकझोंक के बाद कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी

बलरामपुर : 'किसान खेत बचाओ, गाय बचाओ' जनसंदेश यात्रा निकाल रहे कांग्रेसियों व पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। कांग्रेसी ग‌र्ल्स कॉलेज चौराहा पर ही धरने पर बैठ गए। पुलिस के रोकने के बाद भी कांग्रेसी पैदल ही निकल पड़े। जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

loksabha election banner

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सोमवार को जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह की अगुवाई में सेखुआ परमेश्वरी मंदिर पर ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद गोष्ठी में कांग्रेस गठन के इतिहास पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहाकि आजादी की लड़ाई में कांग्रेसियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ फेंकने के लिए कइयों ने कुर्बानी भी दी। वर्तमान सरकार में भी अंग्रेजी हुकूमत की झलक दिख रही है। विपक्षियों की आवाज को दबाया जा रहा है। कांग्रेसी किसान, खेत, गाय बचाओ जनसंदेश यात्रा निकालकर कृषि बिल का विरोध करेंगे।

गोष्ठी के बाद जनसंदेश यात्रा निकाल रहे कांग्रेसियों को ग‌र्ल्स चौराहा पर पुलिस ने रोक लिया। यात्रा निकालने की जिद पर अड़े कांग्रेसी व पुलिस आमने-सामने आ गए। आक्रोशित कांग्रेसी धरने पर बैठकर सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे।

इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ पूर्व विधायक अशफाक अहमद खां, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवलाल, राजबहादुर यादव, विनय कुमार मिश्र, अमिरका प्रसाद, अख्तर हुसैन समेत अन्य ने गिरफ्तारी दी। पुलिस के साथ कांग्रेसी नगर कोतवाली पहुंच गए। काफी गहमागहमी के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।

इस दौरान डॉ. पंकज गुप्त, डॉ. प्रतीक मिश्र, हफीजुल्ला सिद्दीकी, देवप्रकाश मिश्र, रामकुमार मिश्र, अवधेश पाल सिंह, पवन शुक्ल, हेमंत तिवारी, शाहिद हसन, धीरज मोदनवाल, शिवकुमार सोनी, विश्वनाथ यादव, मोहसिन मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.