Move to Jagran APP

सद्भावना दिवस के रूप में मनी राजीव गांधी की जयंती

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 75वीं जयंती सछ्वावना दिवस के रूप में मनाई गई। सरकारी सरकारी कार्यालयों में विभागाध्यक्षों ने कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की भावना कायम रखने की शपथ दिलाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के आवास पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। कांग्रेसियों ने शहर के विभिन्न अस्पतालों में जाकर मरीजों को फल वितरित किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 09:12 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 06:27 AM (IST)
सद्भावना दिवस के रूप में मनी राजीव गांधी की जयंती
सद्भावना दिवस के रूप में मनी राजीव गांधी की जयंती

बलरामपुर :

loksabha election banner

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 75वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। सरकारी सरकारी कार्यालयों में विभागाध्यक्षों ने कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की भावना कायम रखने की शपथ दिलाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह के आवास पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। कांग्रेसियों ने शहर के विभिन्न अस्पतालों में जाकर मरीजों को फल वितरित किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहाकि आधुनिक भारत निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में देश को नई दिशा दी। उन्होंने युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का हक दिया। देश में संचार क्रांति व पंचायती राज व्यवस्था लागू की। कहाकि वह एक युग²ष्टा थे जिनकी निगाहों में 21वीं सदी के बुलंद भारत का सपना था। पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहाकि स्वर्गीय राजीव गांधी ने युवाओं के साथ महिलाओं को पंचायती राज व्यवस्था में आरक्षण देकर उनका सम्मान किया, जो ऐतिहासिक है। पूर्व विधायक अशफाक खां ने कहाकि राजीव गांधी जैसे युग पुरुष ने नेहरू व इंदिरा गांधी के नए भारत के स्वप्न को साकार किया। महासचिव विनय कुमार मिश्र, पंकज गुप्त, शिवलाल, डॉ. हामिद, रामकुमार गुप्त, सईद लासानी, विकास सिंह, मोहम्मद जमील, हनीफ मास्टर, अमिरका प्रसाद, शाहिद हसन, अहमद रजा, मनोज, बृजेश मिश्र, सुरेंद्र यादव, अवधेश पाल सिंह, रोहित तिवारी मौजूद रहे। बीएसए कार्यालय में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अश्वनी कुमार जायसवाल ने कर्मचारियों को सछ्वावना की शपथ दिलाई। वरिष्ठ सहायक रक्षाराम, मनोज सिंह, आशुतोष मिश्र, अर्जुन सोनकर, श्रीनारायण निषाद, रितेश गुप्त, पवन मिश्र, राजेंद्र सिंह, माता प्रसाद, योगेंद्र शुक्ल मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी देवरंजन वर्मा ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई। सीएमओ कार्यालय में डॉ. घनश्याम सिंह ने स्वास्थ्यकर्मियों को शपथ दिलाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.