बारह रबीउल कल, तैयारियां तेज
बलरामपुर: पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैह वसल्लम के यौमे पैदाइश को लेकर तैयारियां जोर शोर से शुर
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 11:06 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 11:06 PM (IST)
बलरामपुर:
पैगंबर मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैह वसल्लम के यौमे पैदाइश को लेकर तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई हैं। क्षेत्र के मदरसों व मस्जिदों का रंग-रोगन कर कुमकुमी, झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। बारह रबीउल अव्वल को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। बारह रबीउल अव्वल का त्योहार 21 नवंबर को मनाया जाएगा। क्षेत्र के पेहर बाजार, हुसैनाबाद, महुआ बाजार, धुसवा बाजार, जाफराबाद, बनकटवा, बढ़या, पकड़ी, चमरूपुर, महदेइया बाजार में हुजूर के आमद पर खुशियां मनाते हुए जुलूस निकाला जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें