महिलाओं के विकास में सहयोग जरूरी : केशव दास
बलरामपुर : महिला समाख्या द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है। यह जिले के लोगों पर निर्भर करता है कि
बलरामपुर : महिला समाख्या द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है। यह जिले के लोगों पर निर्भर करता है कि वह इसका कितना लाभ लेते हैं। साथ ही महिलाओं के विकास के लिए कितना सहयोग देते हैं। यह बातें अपर जिलाधिकारी केशव दास ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित महिला समाख्या के संदर्भ समूह की बैठक में कही। कहा कि हमारा उद्देश्य महिलाओं को समाज में बराबर का दर्जा दिलाना है और महिला समाख्या द्वारा इसमें सराहनीय भूमिका अदा की जा रही है। कहा कि सभी विभागीय अधिकारियों को इसका पूरा सहयोग करना चाहिए। महिला समाख्या की जिला संदर्भदाता प्राची गुप्ता ने कहा कि इस बैठक का लक्ष्य महिला समाख्या द्वारा इस वर्ष किए गए कार्यो को प्रदर्शित करना है। साथ ही अगले वित्तीय वर्ष के लिए किए जाने वाले कार्यो की योजना तैयार करना है। जिससे आने वाले वर्ष में महिला समाख्या द्वारा किए जाने वाले कार्य को और भी प्रभावी बनाया जा सके। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डीसीपीएम मोहम्मद नाजिम में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का सबसे महत्वपूर्ण कार्य बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराना है। बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को आशाओं को एवं मंगलवार को एएनएम की बैठक की जाती है। महिला समाख्या के कार्यकर्ता उक्त बैठक में उपस्थित होकर संबधित क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकती है। साथ ही उन्हें आवश्यक सुझाव भी दे सकती हैं। गोष्ठी में कई अन्य अधिकारियों ने अपने विभाग से संबधित जानकारियां दी। इस अवसर पर तुलसीपुर उपजिलाधिकारी केशवनाथ गुप्त, जिला प्रोवेशन अधिकारी नीलेश मिश्र, प्रवक्ता डॉ. नागेंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार, डीपीओ वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, अरुण कुमार यादव, पूर्णिमा सिंह, सुधा सोनकर सहित कई विभागों के अधिकारी व महिला समाख्या के लोग उपस्थित रहे।