बलिया में शादी के विवाद में धारदार हथियार से हमला, युवक की हालत गंभीर
बलिया के मंगीतछाप गांव में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में धारदार हथियार से हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल दुर्गेश तिवारी को वाराणसी रेफर किया गया है, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बलिया में शादी के विवाद में धारदार हथियार से हमला, युवक गंभीर।
HighLights
बलिया में शादी समारोह में विवाद के बाद हमला।
धारदार हथियार से चार लोग घायल, एक गंभीर।
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, तलाश जारी।
जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया)। सहतवार थाना क्षेत्र के मंगीतछाप गांव में शनिवार रात करीब 11 बजे शादी समारोह में विवाद के बाद धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया गया।
गंभीर रूप से घायल युवक दुर्गेश तिवारी को वाराणसी रेफर किया गया है। पीड़ित रणजीत तिवारी ने तहरीर में बताया कि रविवार रात घर के पास शादी समारोह में उनके पुत्र दुर्गेश की पड़ोसी रजनीश तिवारी से कहासुनी हुई।
आरोप है कि इसके बाद रजनीश, उसके भाई मनीष और आशीष तथा पिता हरिशंकर फरसा और लाठी-डंडे लेकर घर पहुंचे। उन्होंने दुर्गेश के सिर पर फरसे से वार किया। बचाव में हाथ आगे करने पर उसका हाथ कट गया।
बीच-बचाव करने आए मुकेश और प्रियांशु भी घायल हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि आशीष तिवारी को सहतवार रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।