Move to Jagran APP

कार्यकर्ता हों एकजुट, हर बूथ पर सक्रियता जरूरी

भारतीय जनता पार्टी के बलिया लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त अपने पांच दिवसीय जन सम्पर्क अभियान का शुभारम्भ बुधवार को सुबह नगर विधानसभा के क्षेत्र भुइली में बने चिरैया बाबा से आर्शीवाद लेकर करेंगे। जनसम्पर्क अभियान में नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोदशंकर दूबे महामंत्री संजय मिश्र डा. अंजनी कुमार पाण्डेय वशिष्ठदत्त पाण्डेय मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय सहित मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 07:52 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 06:09 AM (IST)
कार्यकर्ता हों एकजुट, हर बूथ पर सक्रियता जरूरी
कार्यकर्ता हों एकजुट, हर बूथ पर सक्रियता जरूरी

जासं, बलिया : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर हर बूथ पर सक्रिय करने की मुहिम में जुट गई है। भारतीय जनता पार्टी के बलिया लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त अपने पांच दिवसीय अभियान पर बुधवार से निकलेंगे। जन-जन से मिलने के अपने अभियान के क्रम में लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान की दिशा का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

loksabha election banner

मस्त नगर विधानसभा के क्षेत्र भुइली में बने चिरैया बाबा से आर्शीवाद लेकर अभियान का श्रीगणेश करेंगे। जनता तक पहुंचने के अपने अभियान में नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल, भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोदशंकर दूबे, महामंत्री संजय मिश्र, डा. अंजनी कुमार पांडेय, वशिष्ठदत्त पांडेय, मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय सहित मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

लोकसभा क्षेत्र के केंद्रीय कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को सुबह नौ बजे भुइली स्थित चिरैया बाबा की मठिया पर पहली सभा होगी। दिन के 10 बजे रोहुआ में बालेश्वर सिंह के दरवाजे पर 11 बजे शीतल दवनी चट्टी पर, 12 बजे चंद्रपुरा स्थित बागीचा में सभा होगी। एक बजे रूस्तमपुर में सभा करने के बाद अनूप वर्मा के आवास पर दोपहर का भोजन व विश्राम होगा। तीन बजे बघौली मोड़ पर तथा चार बजे चकरी चट्टी पर भाजपा प्रत्याशी की सभा होगी। सायं पांच बजे डुमरी बाजार में तथा छ: बजे शंकरपुर चट्टी पर सभा होगी। सायं सात बजे परसपुर स्थित अजान ब्रह्म स्थान पर सभा होगी। भाजपा के महामंत्री एवं नगर विधानसभा के प्रभारी संजय मिश्र ने बताया कि नगर विधान सभा में जनसंपर्क के बाद एक-एक दिन बैरिया, फेफना, मुहम्मदाबाद तथा जहूराबाद विधानसभा के गांवों में जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.